ये है कॉक्रोच जनता पार्टी

कॉक्रोच जनता पार्टी Cockroach Janta Party (CJP) पिछले एक सप्ताह में सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई है। अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे महराष्ट्र के रहने वाले छात्र अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की। यह फिलहाल कोई आधिकारिक चुनावी राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक व्यंग्यात्मक (satirical) ऑनलाइन मूवमेंट है, जो खासकर बेरोज़गारी, युवा निराशा, हताश, सिस्टम से गुस्सा और “मीम पॉलिटिक्स” पर आधारित है।
इसका नारा “Voice of the Lazy & Unemployed” यानी “आलसियों और बेरोज़गारों की आवाज़” जैसा बताया जा रहा है। इस डिजिटल आंदोलन की अपनी एक वेबसाइट भी है।

सीजेपी की कुछ मुख्य बातें:
इसकी शुरुआत कथित तौर पर CJI की एक विवादित “कॉकरोच” टिप्पणी के बाद हुई, जिसे नाराज युवाओं ने मीम और व्यंग्य में बदल दिया।
इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स बहुत तेजी से बढ़े और कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि CJP ने भाजपा और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों के सोशल मीडिया फॉलोवर्स की संख्या को भी बहुत पीछे छोड़ दिया।

इसका कंटेंट मीम्स, व्यंग्य से शुरू हुआ, लेकिन अब इसका घोषणापत्र #CJPManifesto काफी लोगों को एक उम्मीद जगा रहा है।
कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इसका X (Twitter) अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह खासकर “डिजिटल सटायर और युवा असंतोष” का प्रतीक है, न कि चुनाव आयोग में पंजीकृत मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टी।
देखना होगा आने वाले समय में सीजेपी एक आंदोलन के रूप में किस तरह आगे बढ़ती है और कैसे जमीन पर उतरती है।

Leave a comment